वितान हिंदी पाठमाला को परिवर्तित और परिवर्धित करके वर्ष 2013 में इसे पुनर्संपादित किया गया है। इसके CBSE और ICSE दोनों संस्करण उपलब्ध हैं। यह पाठमाला Text-cum-workbook पद्धति पर तैयार की गई है। इस पाठमाला में नए से नए विषय पाठ के रूप में सम्मिलित किए गए है। हिंदी साहित्य की अधिकांश विधाओं का समावेश किया गया है। नवीनतम शिक्षण विधियों से लैस Digital Support के रूप में शिक्षक-वर्ग के लिए Free e-book का प्रावधान किया गया है। साथ ही Web Support के रूप में छात्र-छात्राओं के लिए Worksheets भी उपलब्ध कराई गई हैं। पाठ्य-पुस्तक के साथ प्रत्येक पाठ के Animation और वाचन की CD भी है। पाठों के साथ यथा-स्थान कवि/लेखक का परिचय भी दिया गया है। परियोजना कार्य संपन्न कराने के लिए सुझावित गतिविधियाँ और आवश्यक Web Links भी दिए गए हैं।
इस पाठमाला में पाठों के साथ दिए गए अभ्यास प्रश्नों के अंकों का उल्लेख किया गया है जो शिक्षकों को प्रश्न-पत्र बनाने में सहायक होगा। अभ्यास के लिए पाठ के साथ यथा स्थान Comprehension Passages तो दिए ही गए हैं अपठित गद्यांश भी हैं। केवल पठन के लिए दी गई सामग्री का प्रयोग परियोजना कार्य के लिए किया जा सकता है। प्रत्येक पाठ में आए जीवन-मूल्यों का उल्लेख किया गया है और CBSE संस्करण में पुस्तक के अंत में प्रत्येक पाठ पर आधारित जीवन-मूल्य परक प्रश्न दिए भी गए हैं।

NCERT Mathematics Textbook of Maths for Class 11
Prachi Physical Education Practical Manual for Class 11
NCERT Vitan Bhag 1 Textbook of Hindi (Core) for Class 11
Tulip Chatbot Computer book for Class 3
NCERT Math Mela Text Book of Maths for Class 3 (With Binding) 

