पंखुड़िया’ हिंदी पाठमाला प्रवेशिका स्तर से आठवीं कक्षा तक के लिए है। भाषा समाज में अभिव्यक्ति, चिंतन तथा बोधन का सशक्त साधन है। इस पुस्तक श्रृंखला में हमारा उद्देश्य रहा है कि बच्चे हिंदी पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने के साथ-साथ रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए भी प्रेरित हों क्योंकि भाषा सीखने का उद्देश्य केवल पढ़ना-लिखना और सीखना ही नहीं होता, बल्कि भाषा का प्रयोग व्यवहारिक जीवन में कई उद्देश्यों की पूर्ति भी करता है। पंखुड़िया अभ्यास पुस्तिका का उद्देश्य हिंदी शिक्षण गतिविधियों को सरल, उपयोगी और रोचक बनाना तथा बच्चो में स्वयं अध्ययन करने की रूचि विकसित करना है।
‘पंखुड़िया’ अभ्यास पुस्तिकाओं की विशेषताएँ-
- बच्चों के बौद्धिक स्तर के अनुसार अभ्यासों का चयन।
- भाषा के उच्चतर कौशलों-चिंतन, मनन, कल्पना अभिव्यक्ति के द्वारा भाषा दक्षताओं का विकास।
- विविध व रोचक अभ्यासों का समावेश।
- शब्द-बोध तथा अर्थ-ग्रहण दोनों ही प्रकार के अभ्यासों की रचना।
- क्रियाकलापों के माध्यम से चिंतन शक्ति का विकास।
- सृजनात्मक अभिव्यक्ति हेतु विविध अभ्यास।
- भाषा व व्याकरण का क्रमबद्ध ज्ञान।
- बौद्धिक क्षमता के विकास हेतु सुंदर, सजीव और आकर्षक चित्र।

U-Like Science, CBSE Chapterwise Question Bank For Examination for Class 11 2022-23
NCERT Kriti I Art Book for Class 6 (With Binding) 

