संचिता हिंदी पाठमाला प्रवेशिका स्तर से आठवीं कक्षा तक के लिए है। यह पुस्तकमाला आज की बदलती नई सोच के अनुरूप परंपरा से हटकर तैयार की गई है। इन पुस्तकों में पर्यावरण संरक्षण, नैतिक मूल्यों के साथ-साथ विभिन्न व्यक्तिगत व सामूहिक गतिविधियों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
संचिता हिंदी पाठमाला के आकर्षण बिंदू हैं-
- आई.सी.एस.ई. द्वारा निर्धारित नए पाठ्यक्रम के अनुसार
- सरल, सुबोध तथा भावपूर्ण भाषा-शैली का प्रयोग
- प्रवेशिका और भाग 1 में सुंदर चित्रों द्वारा वर्णमाला और मात्राओं का ज्ञान
- भाग 1 से 5 में घर तथा विद्यालय में बच्चों से अभ्यास करवाने के लिए उपयोगी फ्लैश कार्ड्स, चार्ट
- भाग 2 से 5 में प्रत्येक पाठ से पहले ‘पाठ के उद्देश्य’
- भाग 3 से 8 में शब्दकोश का समावेश
- भाग 6 से 8 में लेखक परिचय, शब्द संपदा के चार्ट, अपठित गद्यांश और पदयांश, बुद्धिविलास और भाषा-खेल
- मूल्यपरक प्रश्नों का समावेश
- अभ्यास-पत्रों का समावेश
- बच्चों के मानसिक स्तरानुसार अतिरिक्त पठन-सामग्री- ‘ चित्रकथाएँ’, ‘कविता’ तथा ‘कहानियाँ’
- शिक्षकों के मार्गदर्शन हेतु शिक्षक दर्शिकाएँ
- भाषा-खेल, विभिन्न गतिविधियों और क्रियाकलापों का समावेश
- चिंतन तथा अध्ययन कौशलों का समावेश
- पाठ्यपुस्तक और अभ्यास पुस्तिका का मिश्रित रूप

New Saraswati Me n Mine Computer Science for Class 2
NCERT Kaushal Bodh Vocational Education Activity Textbook for Class 6 (With Binding) 

